Dhanbad News: बरमसिया ओवरब्रिज पर सड़क की मरम्मत शुरू

Updated:
विज्ञापन

बरमसिया ओवरब्रिज की जर्जर सड़क की मरम्मत का काम रविवार से शुरू हो गया है. प्रभात खबर ने इस मामले को प्रमुखता से अपने अंक में प्रकाशित किया था.

विज्ञापन

धनबाद.

बरमसिया ओवरब्रिज की जर्जर सड़क की मरम्मत का काम रविवार से शुरू हो गया है. यहां सड़क की स्थिति काफी जर्जर रहने एवं जगह- जगह बने गड्ढों के कारण सड़क पर चलने में राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी. ऐसे में लोग आये दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे थे. प्रभात खबर ने इस मामले को प्रमुखता से अपने अंक में प्रकाशित किया था. इसपर संज्ञान लेते हुए रेलवे ने सड़क की मरम्मत शुरू कर दी है. सड़क निर्माण कार्य पूरा होने से बरमसिया समेत यहां से गुजरने वाले वाहनों को काफी सुविधा होगी. बता दें कि बरमसिया ओवरब्रिज का मेंटेनेंस कार्य पूरा कर 20 दिसंबर को इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया था. हालांकि ओवरब्रिज की सड़क दुरुस्त नहीं की गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola