Dhanbad News : केशरगढ़ के बंद सी पैच खदान में पांचवें दिन भी रेस्क्यू जारी

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : केशरगढ़ के बंद सी पैच खदान में पांचवें दिन भी रेस्क्यू जा

विज्ञापन

Dhanbad News : ब्लॉक दो क्षेत्र के जमुनिया नदी के किनारे स्थित केशरगढ़ सी पैच (चमगादड़) में पांचवे दिन सोमवार को भी बीसीसीएल की रेस्क्यू टीम ने बचाव कार्य जारी रखा. रात से लगातार हो रही बारिश के कारण कई बार रेस्क्यू रोकना पड़ा. इस बीच बीसीसीएल की टीम ने मुहाने के पास के एक बड़े चट्टान को हटाने में सफलता हासिल की, लेकिन मुहाना अभी भी मलबा से भरा हुआ है. रेस्क्यू टीम के सुपरिटेंडेंट पीआर मुखर्जी ने कहा कि बारिश के कारण परेशानी हो रही है, पर जल्द काम पूरा कर लिया जायेगा. वहीं दूसरी ओर परेशानियों को लेकर एनडीआरएफ की टीम ने तीसरे दिन भी अभियान नहीं चलाया. सोमवार को रेस्क्यू स्थल पर ब्लॉक दो क्षेत्र के जीएम जीसी साहा, एजीएम कुमार रंजीव, पीओ टीएस चौहान, मैनेजर रणविजय सिंह, सिक्योरिटी नोडल इंचार्ज राजीव रंजन व सेफ्टी अधिकारी सुरेश प्रजापति कड़ी मॉनिटरिंग कर रहे थे. जीएम ने कहा कि प्रतिदिन रिपोर्ट जिला प्रशासन को दी जा रही है.

आजसू करेगी आंदोलन : सुभाष रवानी : इधर, गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया है कि रेस्क्यू के मामले में बीसीसीएल प्रबंधन व जिला प्रशासन लापरवाही कर रहा है. उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह उदासीनता रही, तो आजसू पार्टी चुप नहीं बैठेगी. गिरिडीह सांसद स्वयं इस अभियान की कमान संभालेंगे,

और हर हाल में पीड़ित परिवार को न्याय दिलायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola