ePaper

Dhanbad News: अलग राज्य के आंदोलन में राजकिशोर बाबू का रहा अहम योगदान : चंद्रदेव महतो

Updated at : 02 Dec 2025 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: अलग राज्य के आंदोलन में राजकिशोर बाबू का रहा अहम योगदान : चंद्रदेव महतो

Dhanbad News: अलग राज्य के आंदोलन में राजकिशोर बाबू का रहा अहम योगदान : चंद्रदेव महतो

विज्ञापन

Dhanbad News: बिनोद धाम बलियापुर में मंगलवार को पूर्व सांसद राजकिशोर महतो की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गयी. स्वर्गीय राजकिशोर महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में उनके पुत्र अधिवक्ता राहुल कुमार महतो, सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी के अलावा जिप सदस्य वीणा देवी, उपप्रमुख आशा देवी, हलधर महतो, शंकर किशोर महतो, नीलकंठ रवानी, जगत महतो, सूरज सिंह, गणपत महतो, नरेश महतो, प्राचार्य डॉ जितेन्द्र महतो, डॉ परिमल महतो, प्रो शिखा रानी महतो, प्रो संतोष कुमार महतो, शांतिराम महतो, वाल्मीकि महतो, नूनाराम महतो, प्रो मुरली महतो, डॉ नारायण चंद्र महतो, दिलीप बाउरी, गौतम रवानी, प्रवीण कुमार महतो, देवा यादव, रवि रवानी, विवेक महतो आदि मौजूद थे. विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि स्वर्गीय राजकिशोर महतो एक निर्भीक स्पष्टवादी एवं जुझारू नेता थे. झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में उनका काफी योगदान रहा. राजनीति के साथ-साथ वह खेल में भी काफी रुचि रखते थे. लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ रहते थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola