Dhanbad News: दो बाइकों की टक्कर में पुटकी निवासी युवक घायल
Author Ashok kumar
Updated:
विज्ञापन
पुटकी- जामाडोबा सड़क पर साउथ बलिहारी भूतनाथ मंदिर के पास हुआ हादसा.
विज्ञापन
पुटकी.
पुटकी- जामाडोबा सड़क पर साउथ बलिहारी भूतनाथ मंदिर के पास सोमवार शाम को दो बाइक की टक्कर में पुटकी हॉस्पिटल कॉलोनी निवासी किशोर उरांव ( 22) घायल हो गया. भागाबांध पुलिस ने घायल युवक को जामाडोबा स्थित टाटा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. किशोर उरांव झरिया से पुटकी की ओर अपने बाइक से लौट रहा था. तभी विपरीत दिशा से सिजुआ से जामाडोबा की ओर आ रही एक ही बाइक से टक्कर हो गयी. वहीं दूसरी बाइक पर सवार पेटिया बस्ती के अंशु व डुंगरी बस्ती के सूरज को आंशिक चोट लगी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By आशीष कुमार
आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










