Dhanbad News: प्रेमचंद नगर में बंद घर में साढ़े पांच लाख की संपत्ति चोरी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News:  प्रेमचंद नगर में बंद घर में साढ़े पांच लाख की संपत्ति चोरी

धनबाद थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन प्रेमचंद नगर निवासी जगदीश कुमार के बंद आवास को चोरों ने निशाना बनाया. चाेर घर में रखे चार लाख रुपये नकद व डेढ़ लाख रुपये के जेवर व अन्य सामान चुरा ले गये हैं.

विज्ञापन

धनबाद.

धनबाद थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन प्रेमचंद नगर निवासी जगदीश कुमार के बंद आवास को चोरों ने निशाना बनाया. चाेर घर में रखे चार लाख रुपये नकद व डेढ़ लाख रुपये के जेवर व अन्य सामान चुरा ले गये हैं. पीड़ित जगदीश कुमार ने रविवार को धनबाद थाना को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन की.

जगदीश कुमार ने बताया कि उनका पैतृक गांव गिरिडीह जिला के बगोदर में है. वह डोसा बेचते हैं. कुछ दिन पहले घर बंद कर गांव चले गये थे. रविवार की सुबह जब घर पहुंचे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है. अंदर सभी कमरे खुले थे. वहीं एक कमरे में बक्सा में नगद चार लाख रुपये और लगभग डेढ़ लाख से ज्यादा के जेवर रहे थे. चोर सारा कैश, जेवर व अन्य सामान ले गये. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola