ePaper

बिग बाजार-रघुवर नगर फीडर से सुबह से शाम तक बिजली गुल

Updated at : 28 Apr 2024 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
बिग बाजार-रघुवर नगर फीडर से सुबह से शाम तक बिजली गुल

भीषण गर्मी में परेशान रहे लोग, ओवर लोड के कारण दूसरे इलाकों में भी बिजली कटौती का सिलसिला चलता रहा

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, धनबाद,

पानी की पाइपलाइन व बिजली की नई लाइन बिछाने को लेकर शनिवार को सरायढेला के बड़े इलाके में शनिवार को सुबह से शाम तक बिजली कटी रही. इससे इस इलाके में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई. आठ लेन में साज कंपनी द्वारा पानी की पाइपलाइन बिछाने के काम को लेकर सरायढेला के एसएनएमएमसीएच परिसर से निकलने वाली रघुवर नगर फीडर से सुबह नौ बजे बिजली सप्लाई बंद कर दी गयी. पाइपलाइन बिछाने के काम पूरा कर लगभग सात घंटे के बाद शाम के चार बजे रघुवर नगर फीडर से बिजली सप्लाई शुरू की गई. वहीं गोविंदपुर के कांड्रा ग्रिड से बरमसिया सबस्टेशन को जोड़ने के लिए बिछायी जा रही नयी लाइन के काम को लेकर दिन के 11 बजे सरायढेला सबस्टेशन से निकलने वाले बिग बाजार फीडर से बिजली सप्लाई बंद कर दी गयी. मेंटेनेंस का काम पूरा करने के बाद शाम चार बजे इस फीडर से बिजली सप्लाई शुरू की गई. ऐसे में सरायढेला की बड़ी आबादी बिजली नहीं रहने से दिनभर परेशान रही.

हर आधे घंटे में लाइन ट्रिप होने से परेशान रहे लोग :

भीषण गर्मी में शनिवार को शहर के दूसरे इलाकों में भी लोगों को गंभीर बिजली संकट झेलना पड़ा. सुबह आठ बजते ही शहर के अलग-अलग सबस्टेशन से निकलने वाले विभिन्न फीडरों में ओवरलोड की समस्या उत्पन्न होने लगी. दिन के 10 बजते ही समस्या बढ़ने पर लाइन ट्रिप होनी शुरू हो गयी. दिन के 11 बजे के बाद हर आधे घंटे में लाइन ट्रिप होने लगी. यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा. शहर के लगभग सभी सबस्टेशन संबंधित इलाकों में यह समस्या बनी रही. जेबीवीएनएल के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को धनबाद एरिया बोर्ड में बिजली की मांग 260 मेगावाट दर्ज की गयी. जबकि डीवीसी की ओर से 180 मेगावाट बिजली ही मिलती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola