Dhanbad News: अड्डाबाजी व नशे में वाहन चलाने वालों पर गिरी पुलिस की गाज

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: अड्डाबाजी व नशे में वाहन चलाने वालों पर गिरी पुलिस की गाज

Dhanbad News: सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर अड्डाबाजी कर रहे कई लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया, जबकि कुछ संदिग्धों से पूछताछ के बाद उन्हें सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.

विज्ञापन

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर रविवार को पूरे जिले में एक साथ विशेष जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने अड्डाबाजी, नशाखोरी और नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया. चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पार्क, सुनसान इलाकों और मुख्य मार्गों पर वाहन जांच के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गयी. पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चला रहे कई वाहन चालकों का चालान काटा, जबकि कई वाहनों को जब्त कर थाना परिसर लाया गया. वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर अड्डाबाजी कर रहे कई लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया, जबकि कुछ संदिग्धों से पूछताछ के बाद उन्हें सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola