Dhanbad News : राजगंज में पोड़ा कोयला लदा पिकअप वैन जब्त, चालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : राजगंज में पोड़ा कोयला लदा पिकअप वैन जब्त, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन

Dhanbad News : राजगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान धावाचिता मोड़ के समीप से अवैध पोड़ा कोयला लदे पिकअप वैन संख्या जेएच 10 सीक्यू – 5817 को चालक सहित पकड़ा है. इस संबंध में राजगंज थानेदार अलिशा कुमारी ने बताया कि गश्ती के दौरान वाहन जांच के क्रम में उक्त कोयला लदे वाहन को पकड़ा गया है. चालक द्वारा वैध कागजात नहीं दिखाया गया है. इस संबंध में जमादार सीताराम प्रसाद की शिकायत पर वाहन चालक धीरज कुमार सिंह के खिलाफ राजगंज थाना में कांड अंकित किया गया है. गिरफ्तार चालक को जेल भेज दिया गया, जब्त वाहन में 30 बोरियों में करीब एक टन कोयला लदा पाया गया. वाहन तेतुलमारी की ओर से आ रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola