अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन से की बच्चों को माफ करने की अपील
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
दो दिन पहले उत्क्रमित उच्च विद्यालय के सात छात्र-छात्राएं शराब पीकर क्लास में बैठने के दोषी पाये गये थे. उनपर कार्रवाई के लिए सोमवार को स्कूल में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई.
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, धनबाद.
सरायढेला क्षेत्र में स्थित एक उत्क्रमित उच्च विद्यालय में कथित तौर पर स्कूल में शराब पीने के मामले में दोषी मिले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने अपने बच्चों को माफ करने की अपील विद्यालय प्रबंधन समिति से की है. सोमवार को इन सातों विद्यार्थियों पर कार्रवाई के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई थी. इसमें आरोपी विद्यार्थियों के अभिभावकों को बुलाया गया था. अभिभावकों ने बच्चों की पहली गलती बता कर मौका देने का आग्रह किया. इसके बाद समिति ने विद्यालय के शिक्षकों के साथ भी बैठक की, लेकिन शिक्षक कार्रवाई की मांग कर रहे थे. विद्यालय प्रबंधन समिति ने इस पर बाद में निर्णय लेने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि समिति इन विद्यार्थियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं है. बता दें कि इन सात विद्यार्थियों, जिनमें पांच छात्र व दो छात्राएं शामिल हैं, ने शनिवार को विद्यालय परिसर में अपने एक साथी का बर्थडे पार्टी की थी. इसमें कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर लाया गया था. इसे पीने के बाद सभी क्लास रूम में बैठे थे, जहां शिक्षकों ने उन्हें पकड़ लिया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










