ePaper

Dhanbad News : सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

Updated at : 04 Jun 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

Dhanbad News : सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन

Dhanbad News : पंचेत ओपी क्षेत्र के बेनागड़िया पंचायत भवन के समीप मंगलवार की रात एक वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. मृतक बेनागड़िया निवासी मेघू महतो (45) बताया जाता है. ग्रामीणों के अनुसार रात को सड़क पर कर अपने घर जा रहा मेघू एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया. हादसे के बाद वाहन बलियापुर की ओर फरार हो गया. घटनास्थल पहुंची पंचेत ओपी पुलिस ने उसे एसएएनएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्र छोड़ गया है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है. ग्रामीणों के अनुसार घटना के समय दो ट्रैक्टर व एक बोलेरो गुजरा था. पंचेत ओपी प्रभारी प्रभात राय ने कहा कि पुलिस वाहन को पता लगाने में जुटी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola