ePaper

Dhanbad News: एक राष्ट्र, एक चुनाव से समृद्ध होगा देश : शारदा सिंह

Updated at : 17 Apr 2025 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: एक राष्ट्र, एक चुनाव से समृद्ध होगा देश : शारदा सिंह

Dhanbad News: एक राष्ट्र, एक चुनाव से समृद्ध होगा देश : शारदा सिंह

विज्ञापन

Dhanbad News: आजीविका महिला ग्राम संगठन भुरूंगिया की महिलाओं ने एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्रस्ताव भेजा है. यह प्रस्ताव महिलाओं ने राष्ट्रपति के नाम पोस्टकार्ड के माध्यम से भेजा है. इसको लेकर गुरुवार को भुरूंगिया में आजीविका महिला ग्राम संगठन की बैठक हुई, जिसमें जिला परिषद की चेयरमैन शारदा सिंह मौजूद थीं. महिलाओं ने बैठक में चेयरमैन शारदा सिंह के समक्ष संगठन के सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे. शारदा सिंह ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से देश का सर्वांगीण विकास होगा. इससे देश में आर्थिक सुधार होगा, जिससे देश और लोकतंत्र की नींव मजबूत होगी.

युवाओं को जागरूक करना उद्देश्य

इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को जागरूक कर लोकतंत्र की मजबूती में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है. मौके पर संस्था की अध्यक्ष कविता देवी, सचिव कलावती देवी आदि दर्जनों महिलाएं शामिल थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola