Dhanbad News: आपराधिक घटना को अंजाम देने के पहले पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: आपराधिक घटना को अंजाम देने के पहले पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार

Dhanbad News: सुदामडीह थाना की पुलिस ने आपराधिक घटना को अंजाम देने के पहले जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा निवासी शिवनंदन वर्मा को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

Dhanbad News: आपराधिक घटना को अंजाम देने के पहले सुदामडीह थाना की पुलिस ने जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा निवासी शिवनंदन वर्मा को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया. वहीं पूछताछ में गिरफ्तार शिवनंदन ने अपने कई साथियों के नाम भी बताये हैं. यह जानकारी एसएसपी प्रभात कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी. मौके पर एसडीपीओ सिंदरी आशुतोष कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

घटना को अंजाम देने के पहले हुई गिरफ्तारी :

एसएसपी श्री कुमार ने बताया कि जिले के सभी थाना लगातार चेकिंग अभियान चल रहे हैं. इसी क्रम में शिवनंदन को पुलिस ने जांच के लिए रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा. इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा और तलाशी ली, तो उसके पास के एक देसी पिस्टल बरामद किया.

मोहन बाजार की लूटपाट की घटना में था शामिल :

एसएसपी ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ में शिवनंदन ने बताया की तीन माह पहले सुदामडीह थाना क्षेत्र के ज्वेलरी शॉप के स्टॉफ के साथ मोहन बाजार में लूटपाट की घटना हुई थी, उस घटना में भी वह शामिल था. हथियार के बल पर उसने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में पहले ही उसके दो साथियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola