धनबाद: नेतरहाट परीक्षा में सफल विद्यार्थी सरकारी विद्यालयों के पोषक क्षेत्र के बाहर के मिले

Published at :14 Jan 2024 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
Netarhat School Admission

Netarhat School Admission

जांच के दौरान प्रवेश परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों से पूछताछ की जायेगी. साथ ही शिक्षकों का लिखित बयान लिया जायेगा. जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजी जायेगी.

विज्ञापन

धनबाद : नेतरहाट आवासीय स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफल टुंडी प्रखंड में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय ठेठाटांड़ और उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर मोड़ के विद्यार्थी जांच में विद्यालयों के पोषक क्षेत्र से बाहर के मिले हैं. फिलहाल जिला शिक्षा विभाग की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है. डीइओ भूतनाथ रजवार खुद पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. जांच के दौरान प्रवेश परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों से पूछताछ की जायेगी. साथ ही शिक्षकों का लिखित बयान लिया जायेगा. जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजी जायेगी.

26 विद्यार्थियों को मिली है सफलता :

नेतरहाट प्रवेश परीक्षा में 26 छात्रों ने सफलता हासिल की है. इसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय ठेठाटांड़ के 19 और उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर मोड़ के सात विद्यार्थी शामिल हैं. दोनों स्कूल के विद्यार्थियों की जांच चल रही है.

Also Read: झारखंड के नेतरहाट आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफल चार विद्यार्थी निकले फर्जी

सरकारी विद्यालयों के बच्चे ही हो सकते हैं प्रवेश परीक्षा में शामिल

नेतरहाट आवासीय स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे ही शामिल होते हैं. यही कारण है कि अलग-अलग विद्यालयों में शिक्षा हासिल करने वाले बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में करा कर नेतरहाट प्रवेश परीक्षा में शामिल कराया जाता है. ऐसे में शुरुआत से बेहतर शिक्षा हासिल करने के कारण वह सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रवेश परीक्षा निकाल लेते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola