ePaper

सिस्टम की लापरवाही : धनबाद के SNMMCH में तड़पती बहनों को नहीं किया बर्न वार्ड में शिफ्ट, बाद में रिम्स रेफर किया, देखें VIDEO

Updated at : 27 Apr 2024 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
burnt girls godda at snmmch dhanbad

अस्पताल के बेड पर तड़प रही बच्चियां.

गोड्डा की दो बच्चियां आग से झुलस गईं, तो उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच रेफर किया गया. यहां उन्हें एसी कमरा तक उपलब्ध नहीं कराया गया.

विज्ञापन

धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में गोड्डा की रहने वाली दो मासूम बहनों को घंटों सिस्टम की लापरवाही का दंश झेलना पड़ा. जलन से तड़पतीं रहीं, लेकिन उन्हें बर्न वार्ड में शिफ्ट नहीं किया गया. खेल-खेल में गोड्डा के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के सोनागुज्जी गांव की रहने वाली दो ममेरी बहनें अंजली कुमारी (7) व मानसी कुमारी (6) शनिवार सुबह आग से झुलस गईं.

धनबाद रेफर कर दिया गया खेत में झुलसी 2 बहनों को

आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने धनबाद के मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया. एसएनएमएमसीएच में दोनों बच्चियों को बर्न वार्ड में रखने की बजाए बिना एसी वाले कमरे में रखा गया. इस वार्ड में पंखा तक नहीं लगा था. बच्ची चीख-चिल्ला रही थी. बगल में बेबस बैठी उसकी मां उसे अपनी आंचल से बीच-बीच में हवा कर रही थी. प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) पर जब यह खबर चली, तो SNMMCH प्रशासन ने आनन-फानन में दोनों बच्चियों को रांची के रिम्स रेफर कर दिया.

Also Read : गंदगी और बदबू के बीच बर्न वार्ड में हो रहा मरीजों का इलाज

खेल-खेल में आग से झुलसी 2 बच्चियां

बच्चियों को लेकर धनबाद जिले के एसएनएमएमसीएच पहुंचे परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह दोनों खेत में खेल रही थी. खेतों में कुछ दिन पहले ही बैंगन की फसल की कटाई हुई है. बैगन की फसल की कटाई के बाद वहां झाड़ियां थीं. शनिवार सुबह दोनों बच्चियां झाड़ियों में आग लगा रही थी. इसी दौरान आग तेजी से फैल गई और उसकी चपेट में आकर दोनों बच्चियां बुरी तरह झुलस गईं.

  • आग से जलने के बाद गोड्डा की दो बच्चियों को एसएनएमएमसीएच में कराया गया है भर्ती
  • गर्मी में बिना एसी के कमरे में चल रहा आग से झुलसीं दोनों बच्चियों का इलाज

गोड्डा के उपायुक्त के निर्देश की भी हुई अवहेलना

आग से झुलसी दोनों बच्चियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए गोड्डा के उपायुक्त ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को सुबह फोन किया था. बावजूद इसके दोनों बच्चियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के बजाए बर्न वार्ड तो छोड़िए एक एसी कमरा तक नहीं दिया गया. प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) पर जैसे ही यह खबर चली, अस्पताल प्रशासन ने दोनों बच्चियों को रिम्स रेफर कर दिया. अब उन्हें रांची के रिम्स लाया जा रहा है.

Also Read : धनबाद : नया बर्न वार्ड जुआरियों-शराबियों का अड्डा, जो है वहां बदइंतजामियां, मौजूदा वार्ड में भारी दुर्गंध, मच्छरों से मरीजों को होती है परेशानी

Also Read : बर्न वार्ड फुल, दूसरे वार्ड में शिफ्ट किये जा रहे मरीज, इन्फेक्शन का खतरा, दो साल बाद भी नये बर्न वार्ड में अलाज नहीं हुआ चालू

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola