Dhanbad News: चंदेश्वर मामले में सांसद ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: चंदेश्वर मामले में सांसद ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

Dhanbad News: सउदी अरब में 10 जनवरी से लापता है सिंदरी का युवक

विज्ञापन

Dhanbad News: सउदी अरब में 10 जनवरी से लापता है सिंदरी का युवक सउदी अरब में लापता सिंदरी के चंदेश्वर कुमार को खोजने को लेकर सांसद ढुलू महतो ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिख कर आवश्यक पहल करने की मांग की है. चंदेश्वर कुमार को 10 जनवरी को जेद्दा से इंडिगो की फ्लाइट से अहमदाबाद आना था, लेकिन जेद्दा एयरपोर्ट जाने की सूचना देने के बाद से उसका मोबाइल बंद है. सिंदरी के मनोहरटांड़ निवासी स्व. राम बहादुर शाह का पुत्र चंदेश्वर कुमार (40) 28 जुलाई 2025 को सूरत की एजेंसी एसआर इंजीनियरिंग के माध्यम से जेद्दा स्थित अल जमील मेटल वर्कर्स में काम करने गया था. छह माह से वह वहां फीटर का काम कर रहा था. चंदेश्वर के रहस्यमय ढंग से जेद्दा से लापता होने से उसके परिजन परेशान हैं. सांसद प्रतिनिधि टिंकू महतो, गणेश महतो व भाजपा नेता अरविंद सिंह ने चंदेश्वर के भांजा साहिल कुमार के साथ सांसद ढुलू महतो से मिल कर चंदेश्वर को खोजने की गुहार लगायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola