Dhanbad News: सास व पत्नी ने की युवक को जलाने की कोशिश, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: सास व पत्नी ने की युवक को जलाने की कोशिश, हालत गंभीर

Dhanbad News: पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की घटना की जांच

विज्ञापन

Dhanbad News: पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की घटना की जांच Dhanbad News: धनबाद के मनईटांड़ में रहने वाले राजेश कुमार (35) नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व सास पर जलाकर जान से मारने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़ित राजेश का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है. उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने अपने परिवार के लिए मनाईटांड़ में एक जमीन खरीदी थी, जहां वह अपनी पत्नी राधा कुमारी (28) और सास रोहमी देवी (55) के साथ घर बना कर रहता था. राजेश के अनुसार, कुछ समय से उसकी पत्नी और सास उस घर व संपत्ति पर अधिकार जमाने के लिए उस पर दबाव बना रही थीं. रविवार को उनलोगों ने उसे जलाने की कोशिश की, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया. राजेश के बयान के आधार पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. राजेश की स्थिति नाजुक बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola