ePaper

Dhanbad News : भौंरा में व्यवसायी के घर चोरी मामले में रिमांड पर लिया गया मुख्य आरोपी

Updated at : 13 Jul 2025 1:43 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : भौंरा में व्यवसायी के घर चोरी मामले में रिमांड पर लिया गया मुख्य आरोपी

Dhanbad News : भौंरा में व्यवसायी के घर चोरी मामले में रिमांड पर लिया गया मुख्य आरोपी

विज्ञापन

Dhanbad News : भौंरा ओपी क्षेत्र के भौंरा ऊपर बाजार मारवाड़ी पट्टी निवासी व्यवसायी स्व. पवन अग्रवाल उर्फ टुन्नू अग्रवाल के बंद घर में 17 जून को ताला तोड़ कर पांच लाख की संपत्ति चोरी कर लिये जाने के मामले में भौंरा ओपी पुलिस ने शुक्रवार को कांड के मुख्य आरोपी रौनिक यादव को रिमांड पर लिया. पुलिस के समक्ष रौनिक ने घटना में संलिप्तता स्वीकारी. पुलिस ने चोरी का सामान बिक्री कर उससे खरीदा गया एक एप्पल का मोबाइल उसकी निशानदेही पर बरामद किया है. पुलिस ने पूछताछ के बाद शनिवार को पुन: जेल भेज दिया. बताते चलें कि घटना के बाद भौंरा पुलिस की दबिश बढ़ने पर रौनिक यादव ने धनबाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. पुलिस पूर्व में इस कांड में संलिप्त शहनवाज व एक स्थानीय ज्वेलरी शॉप दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola