ePaper

Dhanbad News: जनार्दन गोस्वामी की पुण्यतिथि मनी, 21 खोरठा साहित्यकारों को मिला सम्मान

Updated at : 30 Jun 2025 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: जनार्दन गोस्वामी की पुण्यतिथि मनी, 21 खोरठा साहित्यकारों को मिला सम्मान

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में खोरठा के वरिष्ठ साहित्यकार जनार्दन गोस्वामी व्यथित की सातवीं पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर साहित्यकारों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

धनबाद.

जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा केंद्र बीबीएमकेयू एवं खोरठा सहिया पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में खोरठा के वरिष्ठ साहित्यकार जनार्दन गोस्वामी व्यथित की सातवीं पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर झारखंडी परंपरा के अनुसार अतिथियों का स्वागत किया गया. अतिथियों ने जनार्दन गोस्वामी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. डॉ मुकुंद रविदास ने अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम के सचिव अनिल गोस्वामी ने मुख्य अतिथि सह कुलपति प्रो रामकुमार सिंह एवं कुलसचिव प्रो राधानाथ त्रिपाठी, डॉ पुष्पा कुमारी छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष एवं डॉ आर एन चौबे, निदेशक राजीव गांधी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज को सम्मानित किया.

विभिन्न भाषाओं की जानकारी रखने पर बल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति श्री सिंह ने विभिन्न भाषाओं की जानकारी रखने पर बल दिया. उन्होंने सभी साहित्यकारों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दी. वहीं स्व. जनार्दन गोस्वामी की आठ कृति एवं अनिल गोस्वामी की छह पुस्तकों का विवेचन किया गया. कार्यक्रम में प्रह्लाद चंद्र दास को ””स्व जनार्दन गोस्वामी व्यथित साहित्य एवं कला सम्मान-25”” से सम्मानित किया गया. वहीं 21 खोरठा साहित्यकार, कलाकार, संगीतकार, कवि, गीतकार को खोरठा सहिया पत्रिका सम्मान दिया गया.

कार्यक्रम के संयोजक अनिल गोस्वामी ने कहा कि यह कार्यक्रम धनबाद में खोरठा साहित्य के लिए ऐतिहासिक होगा. आयोजन सचिव सह समन्वयक टीआरएल बीबीएमकेयू धनबाद के डॉ मुकुंद रविदास ने कहा कि खोरठा भाषा झारखंड की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है. इसे द्वितीय राजभाषा घोषित करने की जरूरत है. खोरठा भाषा से सभी विधाओं में लेखन कार्य हो रहा है. इसका साहित्य भंडार समृद्ध है. कार्यक्रम में 12 किताबों के विमोचन के बाद 22 साहित्यकारों को सहिया सम्मान एवं 35 साहित्यकारों को सहिया अतिथि सम्मान दिया गया. कार्यक्रम में कवि बरनवाल मनोज अंजान, खोरठा कवि विनय तिवारी समेत झारखंड के विभिन्न जिलों से खोरठा साहित्यकार,कलाकार आदि शामिल हुए.

इन्हें मिला सम्मान

डॉ मुकुंद रविदास बीबीएमकेयू , डॉ गजाधर महतो प्रभाकर साहित्यकार, डॉ दीपक कुमार सेन संपादक अनन्या पत्रिका, डॉ दिनेश दीनमणि सहायक प्राध्यापक रांची विश्वविद्यालय, डॉ छोटी प्रसाद चंद्रप्रभ सहायक प्राध्यापक गिरिडीह, डॉ निरंजन कुमार सहायक प्राध्यापक रांची विश्वविद्यालय, डॉ आनंद किशोर दांगी संपादक खोरठा टाइम्स, डॉ सुजाता कुमारी साहित्यकार, शांति भारत साहित्यकार बोकारो, धनंजय प्रसाद संपादक इंजौर पत्रिका, पंचम महतो साहित्यकार बोकारो, महेंद्र प्रबुद्ध संपादक प्रसफूल धनबाद, पुनीत साव खोरठा कवि, श्याम सुंदर केवट रवि संपादक फूनगी, जय प्रकाश महतो खोरठा कवि, दीपक सवाल वरिष्ठ पत्रकार, सुभद्रा कुमारी कवयित्री, मीनाक्षी राय कवयित्री, संदीप कुमार महतो खोरठा कवि, बिंदेश्वरी पांडेय खोरठा लोकगायक समेत अन्य साहित्यकारों को भी सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola