धनबाद होकर कोच्चुवेली-बरौनी-कोच्चुवेली समर स्पेशल चलेगी
Updated at : 01 May 2024 2:39 AM (IST)
विज्ञापन

किउल-झाझा- धनबाद-रांची-राउरकेला-पेरम्बूर-कोयम्बटूर के रास्ते चलेगी ट्रेन
विज्ञापन
संवाददाता, धनबाद,
ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए धनबाद स्टेशन होकर कोच्चुवेली-बरौनी-कोच्चुवेली समर स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. इसकी घोषणा रेलवे की ओर से की गयी है. ट्रेन संख्या 06091 व 06092 कोच्चुवेली-बरौनी-कोच्चुवेली समर स्पेशल किउल-झाझा- धनबाद-रांची-राउरकेला-पेरम्बूर-कोयम्बटूर के रास्ते चलेगी. ट्रेन संख्या 06091 कोच्चुवेली-बरौनी समर स्पेशल कोच्चुवेली से 4 मई से 29 जून तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को सुबह 08.00 बजे खुलकर सोमवार को दोपहर 2.30 बजे बरौनी पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 06092 बरौनी-कोच्चुवेली समर स्पेशल बरौनी से 7 मई से 2 जुलाई तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को रात 11.30 बजे खुलकर शुक्रवार को 01.30 बजे कोच्चुवेली पहुंचेगी. इस स्पेशल में, शयनयान श्रेणी के नौ व साधारण श्रेणी के 11 कोच होंगे.स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने पहुंची पुलिस :
एसएसपी एचपी जनार्दनन के निर्देशानुसार मंगलवार की शाम सिटी एसपी अजीत कुमार व डीएसपी वन शंकर कामती कृषि बाजार समिति स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने पहुंचे. निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चुनाव के मद्देनजर स्ट्रांग रूम में पर्याप्त संख्या में इवीएम की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गयी है. धनबाद पुलिस द्वारा बाजार समिति के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गयी है. वहां बनाये गये सीसीटीवी सर्विलांस रूम सहित सुरक्षा पोस्ट का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




