ePaper

Dhanbad News: डहरे टुसू में दिखी झारखंड की संस्कृति

Updated at : 01 Jan 2026 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: डहरे टुसू में दिखी झारखंड की संस्कृति

Dhanbad News: सरायढेला से रणधीर वर्मा चौक तक निकली शोभायात्रा

विज्ञापन

Dhanbad News: सरायढेला से रणधीर वर्मा चौक तक निकली शोभायात्रा

Dhanbad News: वृहद झारखंड कला संस्कृति मंच की ओर बुधवार को डहरे टुसू का आयोजन किया गया. इस दौरान भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी, जिसमें काफी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए. पारंपरिक लोक वाद्य यंत्रों, नृत्य मंडलियों, रंग-बिरंगे परिधानों और लोकगीतों के साथ लोगों ने लोक पर्व का जीवंत प्रदर्शन किया. खास का महिलाओं में उत्साह देखा गया.

सुबह से ही जुटने लगे थे लोग

सुबह से ही शहर में लोगों का जुटान होने लगा था. सरायढ़ेला स्थित मड़प थान में लोगों का जुटान हुआ. इसके बाद दोपहर एक बजे शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा झारखंड की संस्कृति का प्रदर्शन किया गया. झूमर, छऊ नाच की टीम साथ चल रही थी.

रणधीर वर्मा चौक पर हुआ कार्यक्रम

सरायढेला से शोभा यात्रा रणधीर वर्मा चौक पर पहुंची. इस दौरान रणधीर वर्मा चौक पर पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति की गयी. आयोजन में धनबाद व बोकारो के साथ ही पुरुलिया, जमशेदपुर व ओडिशा के लोग पहुंचे थे. शोभा यात्रा में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक संगठनों का सराहनीय योगदान रहा.

इनकी रही भागीदारी

आयोजन में गणपत महतो, प्रदेश संयोजक राजेश महतो, हीरालाल महतो, संजय महतो, तारा देवी, बाबूलाल महतो, दायमय महतो, निरीश महतो, रिंकू महतो, गिरधारी महतो, प्रदीप महतो, आशा देवी उप प्रमुख, लाली महतो, अश्विनी महतो, जगरनाथ महतो, दीपक महतो, राजेंद्र महतो, नितेश महतो, शंकर किशोर, सपन महतो,सौरव महतो, सीताराम महतो, नरेश महतो, राहुल महतो, संदीप महतो, रोहिणी, संतोष, पिंटू महतो, आरती महतो, संकेत महतो, हरे कृष्ण, सुरेश महतो, मंटू महतो, काजल महतो, ममता महतो, विश्वजीत महतो, लक्ष्मी महतो, खेदन महतो, बबलू महतो, संतोष महतो, पिंकी कुमारी, सुनीता देवी गीता, संगीता आदि.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola