Jharkhand Crime News : ईद से पहले धनबाद की धरती खून से हुई लाल, जिले में जमीन कारोबारी की गोली मार कर हत्या

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 May 2021 9:48 AM

विज्ञापन

अपराह्न तीन बजे के आसपास लाला खान, भूली आजाद नगर स्थित अपने स्कूल मदर हलिमा से वासेपुर आ रहे थे. कुछ देर के बाद रोजा तोड़ना था. स्वयं बाइक चला कर जैसे ही जब्बार मस्जिद के पास पहुंचे कि स्पीड ब्रेकर के पास उनकी बाइक धीमी हो गयी. इसी दौरान अपराधी पीछे से आये और उनकी गाड़ी के पास बाइक सटा कर सिर में गोली मार दी. गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों की नजर पड़ी और तब तक लाला खान जमीन पर गिर चुके थे. अपराधी गली के रास्ते धनबाद-गया रेल खंड की तरफ भाग गये. लोगों ने तुरंत लाला खान के परिजनों को सूचना दी.

विज्ञापन

Jharkhand News, Dhanbad News धनबाद : फिर ईद के पहले वासेपुर की जमीन खून से लाल हो चुकी है. बुधवार की दोपहर अपराधियों ने गोली मार कर जमीन कारोबारी कलाली बगान निवासी लाला खान (61) की हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे वासेपुर में दहशत का माहौल है. पुलिस की मौजूदगी में लाला खाना का शव उठा और एसएनएमएमएसीएच लाया गया. शाम में शव का पोस्टमार्टम किया गया. इधर घटना के पुलिस पूरे क्षेत्र में गश्ती बढ़ा दी और अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी है.

बीच सड़क पर गोली मार कर फरार हुए अपराधी :

अपराह्न तीन बजे के आसपास लाला खान, भूली आजाद नगर स्थित अपने स्कूल मदर हलिमा से वासेपुर आ रहे थे. कुछ देर के बाद रोजा तोड़ना था. स्वयं बाइक चला कर जैसे ही जब्बार मस्जिद के पास पहुंचे कि स्पीड ब्रेकर के पास उनकी बाइक धीमी हो गयी. इसी दौरान अपराधी पीछे से आये और उनकी गाड़ी के पास बाइक सटा कर सिर में गोली मार दी. गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों की नजर पड़ी और तब तक लाला खान जमीन पर गिर चुके थे. अपराधी गली के रास्ते धनबाद-गया रेल खंड की तरफ भाग गये. लोगों ने तुरंत लाला खान के परिजनों को सूचना दी. धनबाद में जमीन कारोबारी की गोली मार कर हत्या तथा Hindi News से अपडेट के लिए बने रहें।

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola