विधायक जयराम महतो पैर में दर्द से थे परेशान, डॉक्टरों ने किया प्लास्टर, आराम करने की दी सलाह
पैर में प्लास्टर के बाद विधायक जयराम महतो
Jairam Mahto: पैर में दर्द से परेशान डुमरी के विधायक सह जेएलकेएम (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के सुप्रीमो जयराम महतो को धनबाद के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके दाएं पैर में प्लास्टर किया और उन्हें आराम करने की सलाह दी है. पिछले दिनों फुटबॉल खेलने के दौरान उनके पैर में चोट लगी थी. सूजन के बाद तेज दर्द हो रहा था.
Jairam Mahto: तोपचांची (धनबाद), दीपक पांडेय-डुमरी के विधायक सह जेएलकेएम (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के सुप्रीमो जयराम महतो पैर दर्द से परेशान थे. उन्हें धनबाद के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके दाएं पैर में प्लास्टर किया. उन्हें आराम करने की सलाह दी गयी है. पिछले दिनों फुटबॉल खेलने के दौरान उनके पैर में चोट लगी थी. अचानक सूजन के बाद तेज दर्द होने लगा था.
पैर में सूजन से बढ़ी परेशानी
विधायक जयराम महतो के पैर में पिछले गुरुवार को अचानक सूजन आ गयी और असहनीय दर्द होने लगा. आनन-फानन में विधायक जयराम महतो के सहयोगी और मित्रों ने उन्हें धनबाद के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने फैक्चर होने की बात बताई. इसके साथ ही तुरंत प्लास्टर करने की सलाह दी. विधायक के दाएं पैर में प्लास्टर किया गया है. डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है.
ये भी पढ़ें: झारखंड के रांची समेत 4 जिलों में 3 घंटे के अंदर बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट
जयराम महतो को फुटबॉल खेलने के दौरान लगी थी चोट
फुटबॉल खेलने के दौरान विधायक जयराम महतो के दाहिने पैर में चोट लगी थी. इससे कभी-कभार उन्हें दर्द होता था. इसके बावजूद वे उसकी अनदेखी कर देते थे. पिछले सप्ताह तबीयत बिगड़ने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें पांच दिनों तक आराम करने की सलाह दी थी और तनाव नहीं लेने को कहा था.
ये भी पढ़ें: Diwali Mela 2025: रांची में जेसोवा का दिवाली मेला 9 अक्टूबर से, सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन को आमंत्रण
ये भी पढ़ें: Ranchi Durga Puja Pandal 2025: एक नजर में देखें कहां बन रहा कैसा पंडाल, कहीं प्रेम मंदिर तो कहीं तिरुपति बालाजी
ये भी पढ़ें: खेलगांव चौक में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवती को स्कूल बस ने कुचला, मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










