IICM में कार्यकारी निदेशक के पद पर होगी नियुक्ति, कोल इंडिया ने जारी किया विज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

कोल इंडिया लिमिटेड

कोल इंडिया ने भारतीय कोयला प्रबंधन संस्थान (IICM) में कार्यकारी निदेशक पद के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया है. यह नियुक्ति दो साल के अनुबंध पर होगी, जिसे बढ़ाया भी जा सकता है. अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष है.

विज्ञापन

कोल इंडिया ने रांची स्थित भारतीय कोयला प्रबंधन संस्थान (आइआइसीएम) में कार्यकारी निदेशक के एक पद पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है. नियुक्ति निश्चित अवधि के अनुबंध के आधार पर की जायेगी. आइआइसीएम कोल इंडिया द्वारा संचालित एक स्वायत्त संस्थान है, जहां कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी कंपनियों के अधिकारियों को खनन प्रबंधन तथा अन्य संबंधित विषयों में विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है.

शुरुआती तौर पर दो वर्ष के लिए होगी नियुक्ति

जारी अधिसूचना के अनुसार कार्यकारी निदेशक संस्थान के प्रमुख होंगे. उनके जिम्मे संस्थान के उद्देश्यों और निर्धारित कार्यों का प्रभावी संचालन एवं क्रियान्वयन सुनिश्चित करना होगा. नियुक्ति प्रारंभिक तौर पर दो वर्ष के लिए की जायेगी. आवश्यकता पड़ने पर कंपनी के अध्यक्ष की स्वीकृति से कार्यकाल को दो वर्ष के लिए और बढ़ाया जा सकता है.

अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष

पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष निर्धारित की गयी है. यह पद ई-9 स्तर का है और इसके लिए केवल एक रिक्ति उपलब्ध है. चयनित उम्मीदवार को समेकित मासिक पारिश्रमिक प्रदान किया जायेगा.

वेबसाइट पर उपलब्ध है विस्तृत जानकारी

कोल इंडिया ने आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक योग्यता, चयन प्रक्रिया, पारिश्रमिक तथा अन्य नियम व शर्तों से संबंधित विस्तृत जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करायी है. इच्छुक अभ्यर्थी कोल इंडिया के कैरियर विद कोल इंडिया अनुभाग में जाकर विज्ञापन का अवलोकन कर सकते हैं और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं.


विज्ञापन
Manohar Kumar

लेखक के बारे में

By Manohar Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola