ePaper

झारखंड होकर यूपी जाने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर, 18 अप्रैल से कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रद्द

Updated at : 06 Apr 2025 3:00 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Train News|

Bihar Train

Indian Railways News: झारखंड होकर यूपी जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. गोरखपुर स्टेशन‐गोरखपुर कैंट के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य चलने की वजह से भारतीय रेलवे ने यह फैसला लिया है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड होकर यूपी जाने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर है. क्योंकि गोरखपुर तक चलने कई एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. दरअसल गोरखपुर मंडल में गोरखपुर स्टेशन‐गोरखपुर कैंट के बीच नॉन इंटरलॉकिंग और सीआरएस निरीक्षण का कार्य चलेगा. इस वजह से कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. धनबाद और गोमो स्टेशन होकर चलने वाली मौर्या एक्सप्रेस और रांची‐गोरखपुर‐रांची एक्सप्रेस रद्द रहेगी. इसके अलावा 18, 25 अप्रैल और दो मई 18629 रांची‐गोरखपुर एक्सप्रेस और 19, 26 अप्रैल और तीन मई को 18630 गोरखपुर‐रांची, 22 और 29 अप्रैल को 15021 शालीमार‐गोरखपुर एक्सप्रेस, 21 और 28 को 15022 गोरखपुर‐शालीमार एक्सप्रेस और 26 अप्रैल से पांच मई तक 15027 संबलपुर‐गोरखपुर मौर्या एक्सप्रेस और 24 अप्रैल से तीन मई तक 15028 गोरखपुर‐संबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

आंशिक समापन किया जायेगा

11 अप्रैल को ट्रेन 18629 रांची‐गोरखपुर का आंशिक समापन भटनी स्टेशन पर होगा. 12 अप्रैल को गोरखपुर से खुलने वाली ट्रेन 18630 गोरखपुर‐रांची का आंशिक प्रारंभ भटनी स्टेशन से होगा. 14 अप्रैल को गोरखपुर से 15022 गोरखपुर‐शालीमार को गोरखपुर-स्टेशन से एक घंटा 25 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलायी जायेगी.

Also Read: झारखंड का मौसम एक बार फिर लेगा करवट, संताल परगना समेत कई जिलों में वज्रपात की संभावना

रांची से राजस्थान के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

इंडियन रेलवे ने रांची से राजस्थान के मदार जंक्शन तक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. राजधानी रांची से यह ट्रेन सोमवार 7 अप्रैल 2025 को रवाना होगी. रांची से यह ट्रेन सोमवार की रात 11:55 बजे खुलेगी और लोहरदगा, डाल्टेनगंज, कटनी मूडवारा, सागर और जयपुर होते हुए बुधवार को सुबह 9 बजे मदार जंक्शन पहुंचेगी.

Also Read: मोदी लहर भी नहीं ढहा सका था जगरनाथ महतो का किला, 90 की दशक में ऐसे चर्चा में आ गये थे पूर्व शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola