Dhanbad News: लोयाबाद सात नंबर : ग्रामीणों के विरोध के बाद अवैध खनन स्थल की हुई भराई

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: लोयाबाद सात नंबर : ग्रामीणों के विरोध के बाद अवैध खनन स्थल की हुई भराई

Dhanbad News: लोयाबाद सात नंबर : ग्रामीणों के विरोध के बाद अवैध खनन स्थल की हुई भराई

विज्ञापन

Dhanbad News: लोयाबाद कोलियरी प्रबंधन द्वारा सोमवार को लोयाबाद सात नंबर में एक अवैध खनन स्थल की भराई करायी गयी. कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी संजय नंदा सीआइएसएफ दल एवं लोयाबाद पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे. जेसीबी से मुहाने को मिट्टी डाल भराई करवा दी. मौके पर संजय नंदा ने कहा कि यह कोई अवैध मुहाना नहीं था. यहां पहले कोलियरी का बालू बंकर हुआ करता था. उस मुहाने में मोहल्ले की नाली का पानी जाता था. पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण मुहाने की मिट्टी बह गयी थी, जिससे उसका मुंह खुल गया था. उसकी भराई करवा दी गयी है. बताया जाता है कि रविवार को लोयाबाद सात नंबर के ग्रामीणों ने उक्त मुहाने की भराई की मांग को लेकर लोयाबाद थाना का घेराव किया था. ग्रामीणों ने पुलिस को आवेदन देकर बताया था कि कुछ असामाजिक तत्वों ने अवैध माइंस खोली है, जिससे कोयले की निकासी की जा रही है. उक्त माइंस के चलते उनका घर भी धंस सकता है और जानमाल की क्षति हो सकती है. उसके बाद पुलिस ने कोलियरी प्रबंधन को उक्त मुहाने को भरने के लिए कहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola