Dhanbad News: जोगीतोपा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

Updated at : 24 Feb 2025 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: जोगीतोपा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

Dhanbad News:अवैध शराब फैक्ट्री का संचालक विकास साहनी पुलिस टीम के पहुंचते फरार हो गया.

विज्ञापन

विकास साहनी के घर से जब्त अवैध शराब व सामग्री. Dhanbad News:अवैध शराब फैक्ट्री का संचालक विकास साहनी पुलिस टीम के पहुंचते फरार हो गया. Dhanbad News: निरसा पुलिस ने गुप्त सूचना पर रविवार को जोगीतोपा गांव में विकास साहनी के घर में छापेमारी कर अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. पुलिस टीम ने वहां से भारी मात्रा में अवैध शराब, खाली बोतल, ढक्कन, रैपर, केमिकल व स्प्रिट जब्त किया है. पुलिस टीम के पहुंचते ही अवैध शराब कारोबारी विकास साहनी भागने में सफल रहा. पुलिस ने जब्त सामग्री थाना ले आयी. इस संबंध में थाना में विकास साहनी एवं अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. निरसा थानेदार मंजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जोगीतोपा गांव में विकास साहनी अपने घर में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का संचालन कर रहा है. सूचना टीम गठित कर छापेमारी की गयी. इस दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola