Dhanbad News : रानी बाजार से अवैध शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : रानी बाजार से अवैध शराब जब्त

Dhanbad News : रानी बाजार से अवैध शराब जब्त

विज्ञापन

Dhanbad News : कतरास पुलिस ने रविवार की देर रात रानीबाजार के गुरु तेगबहादुर हॉल के पीछे छापेमारी कर विदेशी शराब जब्त की. बताया जाता है कि कई महीनों से वहा अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही थी. उसके कारण आसपास का माहौल बिगड़ रहा था. मोहल्ले वाले भी अवैध शराब बिक्री का विरोध कर रहे थे. लोगों ने इसकी शिकायत धनबाद पुलिस के कंट्रोल रूम में की. उसके बाद कतरास पुलिस ने छापेमारी की. सूचना है कि शराब विक्रेता मंजीत व पप्पल को पकड़ा. हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की. कतरास थानेदार असित सिंह ने बताया कि कई बोतलें शराब जब्त की गयी है. मामले की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola