Dhanbad News : शहादत दिवस पर नाटककार सफदर हाशमी को जीवीएस ने दी श्रद्धांजलि

Dhanbad News : शहादत दिवस पर नाटककार सफदर हाशमी को जीवीएस ने दी श्रद्धांजलि
Dhanbad News : ज्ञान विज्ञान समिति ने नाटककार सफदर हाशमी की 36वां शहादत दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया. वक्ताओं ने सफदर हाशमी को एक सफल नाटककार बताते हुए उनके नाटक जनम और मशीन चर्चित रहा. बताया गया कि एक जनवरी 1989 को गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद में नाटक हल्ला बोल का मंचन करते हुए असामाजिक तत्वों के हमले में सफदर हाशमी भी शहीद हो गये थे. उसके बाद उनकी पत्नी ने उनके अधूरे नाटक हल्ला बोल का पूरा मंचन किया. गोष्ठी की अध्यक्षता अनामिका तिवारी ने की. मौके पर मुख्य वक्ता रवि सिंह, विकास कुमार ठाकुर, रानी मिश्रा, गौतम प्रसाद, सूर्य कुमार सिंह, मुकेश कुमार आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




