एसआइआर : दावा-आपत्ति को लेकर 15 अगस्त को सभी पंचायत भवनों में होगी ग्राम सभा

Updated:
विज्ञापन

एसआईआर के काम को पूरा करते बीएलओ (फाइल फोटो)

निर्वाचन विभाग ने 15 अगस्त को मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए सभी पंचायत भवनों में ग्राम सभा आयोजित करने का निर्देश दिया है। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें।

विज्ञापन

निर्वाचन विभाग ने आगामी 15 अगस्त को सुबह 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक राज्य के सभी पंचायत भवनों में ग्राम सभा आयोजित करने का निर्देश दिया है. ग्राम सभा में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान प्रमुख विषय रहेगा.

अधिकाधिक भागीदारी की अपील

अधिकारियों को ग्राम सभा के माध्यम से अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. निर्वाचन विभाग ने अभियान के दौरान सोशल मीडिया पर #NewVoters अभियान चलाने के साथ मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील भी की है.

चल रहा है चरणबद्ध अभियान

मालूम हो कि एसआइआर मामले में दावा एवं आपत्ति अवधि के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने का निर्देश दिया है. इसके तहत पांच अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जा चुकी है और आगामी चार सितंबर तक दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अवधि है. इस दौरान सोमवार के अलावे नौ अगस्त को सभी बूथों पर पहला विशेष शिविर, 22-23 अगस्त को दूसरा विशेष शिविर और 25 अगस्त से चार सितंबर तक घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन अभियान चलेगा.


विज्ञापन
Umanath Lal Das

लेखक के बारे में

By Umanath Lal Das

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola