धनबाद श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, टुंडी प्रखंड के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बदले
श्रम विभाग कार्यालय
झारखंड श्रम विभाग ने धनबाद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। टुंडी के नए श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी की नियुक्ति और अन्य अधिकारियों के तबादले की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग ने विभागीय फेरबदल किया है. तबादला सूची के अनुसार टुंडी के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी नीतू प्रिया का तबादला करौं (देवघर) कर दिया गया है. उनके स्थान पर लेस्लीगंज (पलामू) से दयानंद कुमार यादव को टुंडी का नया श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बनाया गया है.
नवीन कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार
उप श्रमायुक्त कार्यालय, बोकारो के नवीन कुमार का तबादला सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, धनबाद किया गया है. उन्हें श्रम अधीक्षक कृषि श्रम कार्यालय, धनबाद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. इसके अलावा गजेंद्र कुमार का तबादला बोकारो से मुख्य वाष्पित्र निरीक्षक कार्यालय, झारखंड, धनबाद किया गया है. लखन रजक को जमशेदपुर से स्थानांतरित कर इसी कार्यालय में पदस्थापित किया गया है.
धनबाद के पांच कर्मियों का तबादला दूसरे जिलों में
विभागीय आदेश में धनबाद के कई कर्मियों को दूसरे जिलों में भी भेजा गया है. सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, धनबाद से प्रदीप कुमार का तबादला अपर श्रमायुक्त कार्यालय, जमशेदपुर किया गया है. सुमित पॉल टोप्नो को श्रम अधीक्षक कार्यालय, सिमडेगा भेजा गया है.
मुख्य वाष्पित्र निरीक्षक कार्यालय से भी हुआ तबादला
मुख्य वाष्पित्र निरीक्षक कार्यालय, धनबाद के राकेश रोशन का तबादला वाष्पित्र निरीक्षक कार्यालय, जमशेदपुर अंचल-1 किया गया है. इसी तरह धनबाद के विभिन्न श्रम कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मियों के स्थानांतरण के साथ कई नये पदस्थापन भी किये गये हैं. विभाग की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आदेश के अनुरूप नये पदस्थापन स्थल पर शीघ्र योगदान देने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










