आदिवासी महोत्सव में ST खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान, मांगे गए आवेदन
धनबाद जिला प्रशासन आदिवासी महोत्सव में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले एसटी वर्ग के खिलाड़ियों को सम्मानित करेगा। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जिला प्रशासन की ओर से 9 व 10 अगस्त 2026 को आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एसटी वर्ग के खिलाड़ी सम्मानित किये जाएंगे. जिला खेल पदाधिकारी ने सूचना जारी कर पात्र खिलाड़ियों से आवेदन मांगा है. जारी सूचना के अनुसार, साल 2025 से अब तक तक किसी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत या कांस्य पदक हासिल करने वाले एसटी वर्ग के खिलाड़ी सम्मान के पात्र होंगे.
पात्र खिलाड़ियों को आवेदन के साथ जाति प्रमाण-पत्र की प्रति और उपलब्धि से संबंधित सभी प्रमाण-पत्र और दस्तावेज एक पीडीएफ फाइल में संलग्न करना होगा. जिला खेल पदाधिकारी ने सभी कोच को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने खेल के पात्र आदिवासी खिलाड़ियों से तत्काल संपर्क कर समय-सीमा के भीतर आवश्यक विवरण एवं अभिलेख उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. जिला प्रशासन की इस पहल से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाले आदिवासी खिलाड़ियों को सम्मान मिलने की उम्मीद है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए