सांसद ढुलू महतो पहुंचे छाताबाद, भू-धंसान स्थल पर ग्रामीणों ने किया विरोध

Updated:
विज्ञापन

भू-धंसान होने से आधा दर्जन से अधिक घर जमींदोज

धनबाद के छाताबाद में भू-धंसान स्थल का जायजा लेने पहुंचे सांसद ढुलू महतो का ग्रामीणों ने विरोध किया। मौके पर जमकर नारेबाजी और हंगामा हुआ।

विज्ञापन

कतरास के छाताबाद में शनिवार को भू-धंसान होने से आधा दर्जन से अधिक घर जमींदोज हो गए. जबकि कई घरों में दरारें पड़ गयी. जिसका जायजा लेने शनिवार को धनबाद सांसद ढुलू महतो महतो छाताबाद पहुंचे.

जहां उन्होंने बीसीसीएल, जिला प्रशासन को इसके लिए दोषी ठहराया. उन्होंने धनबाद मेयर का नाम लिये बगैर कहा कि कुछ नेता यहां पर प्रभावित लोगों से मिलने आ रहे है, तो साथ में बड़ा कोयला चोर को भी ला रहे है.

उन्होंने लोगों को जल्द राहत दिलाने का भरोसा दिया. इस बीच कुछ ग्रामीण महिलाओं ने सांसद ढुलू महतो का विरोध भी किया. हालांकि सांसद के सुरक्षा कर्मियों ने सभी को हटाया. भीड़ के बीच लोगों ने गिरिडीह सांसस चंद्रप्रकाश चोधरी मुर्दाबाद के नारे भी लगाये.


विज्ञापन
Umesh Prasad Srivastava

लेखक के बारे में

By Umesh Prasad Srivastava

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola