केंदुआ भू-धंसान : क्षतिग्रस्त धनबाद-बोकारो सड़क की मरम्मत शुरू

Updated:
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त धनबाद-बोकारो सड़क की फोटो

केंदुआ में भू-धंसान के कारण बंद धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग की मरम्मत शुरू हो गई है। बीसीसीएल प्रबंधन की देखरेख में सड़क बहाल होने से स्थानीय लोगों में खुशी है।

विज्ञापन

केंदुआ क्षेत्र में हुए भू-धंसान की घटना के बाद 15 अप्रैल से बंद धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग के खुलने की उमीद जगी है. जिला प्रशासन के निर्देश पर बीसीसीएल प्रबंधन की देखरेख में सीआइएसएफ जवानों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से प्रभावित सड़क की खुदाई का काम शुक्रवार सात अगस्त से शुरू कर दिया गया है. प्रबंधन की ओर से सड़क की ऊपरी सतह पर धंसे स्थल पर छह फीट लंबाई में करीब दो से तीन फीट तक खुदाई करायी गयी. खुदाई के समय पीबी एरिया जीएम जयंतो दास, पीओ एन राय, एरिया सेफ्टी जीके सिंह, मैनेजर अजीत कुमार के अलावा सीआइएसएफ जवान मौजूद थे.

साढ़े तीन माह से मार्ग पर ठप था आवागमन

विदित हो कि 15 अप्रैल को भू-धंसान और गैस रिसाव की घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर इस व्यस्त मुख्य मार्ग पर वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी थी. सड़क बंद होने से पिछले कई माह से राहगीरों, स्थानीय व्यवसायियों और आम लोगोंं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.

स्थानीय लोगों और दुकानदारों में खुशी

लंबे समय से मार्ग बंद रहने से केंदुआ और आसपास में व्यापार प्रभावित है. अब सड़क मरम्मत शुरू होने से स्थानीय लोगों और दुकानदारों में खुशी देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि बंद सड़क चालू होने से न केवल आवागमन सुलभ होगा, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को फिर से गति मिलेगी. प्रशासन और बीसीसीएल का प्रयास है कि जल्द मरम्मत कार्य पूरा कर सड़क पर आवागमन फिर से बहाल किया जाये.


विज्ञापन
Umanath Lal Das

लेखक के बारे में

By Umanath Lal Das

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola