Dhanbad News : बोकारो के चिकित्सक समेत चार नये डेंगू के मरीज मिले

Dhanbad News : बुखार से पीड़ित मरीजों के सैंपलों की जांच में बोकारो के चिकित्सक समेत चार लोग डेंगू से पीड़ित पाये गये हैं.
Dhanbad News : बुधवार को डेंगू के मरीजों की संख्या में फिर से इजाफा हुआ है. एसएनएमएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में भेजे गये बुखार से पीड़ित विभिन्न मरीजों के सैंपलों की जांच में चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. डेंगू पॉजिटिव पाये गये गये मरीजों में बोकारो के एक चिकित्सक समेत अन्य शामिल है. जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार बोकारो से दो सैंपल जांच के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा गया था. वहीं धनबाद जिला के विभिन्न अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों से 30 से ज्यादा सैंपल एलाइजा जांच के लिए एसएनएमएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेजा गया था. बोकारो से आये दोनों मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई. इनमें डॉ एस कुमार व स्नेहा कुमारी(13) के अलावा धनबाद की रेखा कुमारी ( 16) व स्नेहा झा(24) शामिल हैं. बोकारो के दो मरीज के डेंगू पॉजिटिव पाये जाने की सूचना जिला स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित जिले के जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दी है.
ट्रेन से गिरकर जख्मी हुए युवक की इलाज के दौरान मौत
धनबाद. गिरिडीह जिला के निमियाघाट स्थित कोरियाडीह बलथरिया निवासी रूपेश कुमार गुप्ता की मौत मंगलवार की रात एसएनएमएमसीएच, धनबाद में हो गयी. घटना के बाद मृतक के भाई महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने सरायढेला थाना की पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया. महेंद्र ने बताया कि उसका भाई मुंबई में काम करता था. वह शालीमार एक्सप्रेस से जमशेदपुर आ रहा था. इस दौरान 21 सितंबर को ट्रेन से गिर गया और उसका इलाज जमशेदपुर का सदर अस्पताल में चल रहा था. इसके बाद उसे धनबाद एसएनएमएमसीएच लगाया गया, जहां मंगलवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




