Dhanbad News: नगर निगम की पांच दुकानें सील, आवंटन रद्द

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: नगर निगम की पांच दुकानें सील, आवंटन रद्द

लंबे समय से किराया नहीं चुकाने और बार-बार नोटिस देने के बाद भी कोई पहल नहीं करने पर नगर निगम ने शुक्रवार को पांच दुकानों को सील कर दिया.

विज्ञापन

धनबाद.

नगर निगम की पांच दुकानों को शुक्रवार को सील कर दिया गया. नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने शुक्रवार को हटिया की दो व पुराना बाजार की तीन दुकानों को सील किया. टीम का नेतृत्व कर रहे सिटी मैनेजर रजनीश लाल ने बताया कि दुकानदारों का लंबे समय से किराया बकाया था. तीन-तीन नोटिस के बाद भी दुकान का बकाया किराया नहीं दिया गया. नगर आयुक्त के निर्देश पर पांचों दुकानदारों का आवंटन रद्द कर दुकानों को सील कर दिया गया. वैसे दुकानदार जिनका किराया लंबे समय से बकाया है, उनपर भी कार्रवाई चल रही है.

निम्न दुकानों किया गया सील

मकसूद आलम (हावड़ा मोटर) : बकाया किराया 16632 रु

मो. मोईज (पुराना बाजार) : बकाया किराया 42000 रु

मोस्मात सारो (पुराना बाजार) : बकाया किराया 63000 रु

राजेश कु साव ( हीरापुर हटिया) : बकाया किराया 76800 रु

संजय साव (हीरापुर हटिया) : बकाया किराया 23040 रु

निगम ने गांधी नगर में सरकारी कुआं को अतिक्रमण मुक्त कराया

गांधी नगर में शुक्रवार को नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. सरकारी कुआं से अतिक्रमण मुक्त कराया. इसके अलावा सड़क के किनारे खटाल को भी हटाया गया. नगर निगम व धनसार थाना ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया. फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि सड़क को अतिक्रमण कर एक दर्जन से अधिक मवेशी को रखा गया था. सड़क के किनारे से मवेशी को हटाया गया. वर्षों से अतिक्रमित सरकारी कुआं को भी मुक्त कराया गया. अभियान में थाना प्रभारी मनोज पांडेय भी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola