0-देर रात 12 बजे धनबाद के फ्लैट में लगी आग, लाखों की संपत्ति जली

भूईंफोड़ स्थित साबलपुर बैंक कॉलोनी रोड में गुरुवार की देर रात 12 बजे एक फ्लैट में आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी.
धनबाद. भूईंफोड़ स्थित साबलपुर बैंक कॉलोनी रोड में गुरुवार की देर रात 12 बजे एक फ्लैट में आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी. तीन मंजिली बिल्डिंग के थर्ड फ्लोर के एक फ्लैट में आग लगी. घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था. बताया जाता है कि वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने बिल्डिंग में आग देख मकान के शीशे पर पत्थर मार कर दूसरे फ्लैट में रहनेवालों को जगाया. तब जाकर आग लगने की जानकारी हुई. फ्लैट में रहनेवाले मनोज विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने झरिया गये थे. रात 12.10 बजे उन्हें जानकारी मिली कि घर में आग लग गयी है. वे लोग भागकर धनबाद लौटे. वहीं, आग लगने की जानकारी पाकर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. घटना की सूचना मिलने पर गोविंदपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. देर रात तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया था. हालांकि अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आशंका जतायी है कि आग शाॅर्ट सर्किट से लगी होगी. वैसे जांच पूरी होने पर मामले का खुलासा होगा. मुहल्ले वालों के अनुसार, अगर राहगीरों ने पत्थर चलाकर घर में रहनेवालों को नहीं जगाया होता, तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था. जिस वक्त आग लगी, कुछ परिवार सो रहे थे, तो कुछ सोने की तैयारी में थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




