Dhanbad News: ठेकेदार के घर में लगी आग, अफरातफरी
Author Ashok kumar
Updated:
विज्ञापन

धनबाद थाना क्षेत्र के बेकारबांध दुर्गा मंडप के पीछे रहने वाले ठेकेदार रितेश बहादुर सिंह के घर सोमवार की शाम अचानक आग लग गयी. समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया.
विज्ञापन
धनबाद.
धनबाद थाना क्षेत्र के बेकारबांध दुर्गा मंडप के पीछे रहने वाले ठेकेदार रितेश बहादुर सिंह के घर सोमवार की शाम अचानक आग लग गयी. आग लगते ही घर में मौजूद सभी लोग भाग गये. उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस घटना में हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान होने की बात बतायी जा रही है.एसी में शॉर्ट सर्किट से घटी घटना
रितेश बहादुर सिंह ने बताया कि शाम को वह अपने घर से सड़क पर निकले थे. वहीं बच्चे नीचे के कमरे में ट्यूशन पढ़ रहे थे. उनकी पत्नी ऊपर थी. तभी अचानक उनकी पत्नी चिल्लाने लगी. आवाज सुन जब वह पहुंचे तो देखा कि ऊपर के कमरे में आग लग गयी है. पूरा कमरा धुएं से भर गया है. सूचना मिलने पर आसपास के लोग और पूर्व पार्षद अशोक पाल पहुंचे. उन्होंने फायर ब्रिगेड को फोन कर घटना की जानकारी दी. बताया जाता है कि एसी में शाॅर्ट सर्किट होने से आग लगी है.संकरी गली होने के कारण नहीं घुस पायी दमकल की गाड़ी
फायर ब्रिगेड की टीम ने बताया कि एक बड़ी गाड़ी और एक छोटी गाड़ी लेकर पहुंचे थे. संकरा गली होने के कारण बड़ी गाड़ी अंदर नहीं जा पा रहा थी. तब छोटी गाड़ी से अंदर पहुंचे और बड़ी गाड़ी पीछे से बैकअप दे रही था. लगभग आधा घंटे तक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By आशीष कुमार
आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










