- तेल का खाली टीना खरीदने को ले दुकानदार व खरीदार में मारपीट, दोनों घायल

Updated at : 24 Apr 2024 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
- तेल का खाली टीना खरीदने को ले दुकानदार व खरीदार में मारपीट, दोनों घायल

दुकानदारी व खरीदार के बीच मारपीट

विज्ञापन

बलियापुर. कुसमाटांड़ के ताड़गाछ मोड़ स्थित एक दुकान में तेल का खाली टीना खरीदने गये कुसमाटांड़ के 42 वर्षीय उमेश कुमार रवानी एवं दुकानदार के बीच विवाद के दौरान मारपीट हो जाने से उमेश कुमार रवानी घायल हो गया. उसकी आंख एवं चेहरे पर चोटें आयी है. उसे इलाज के लिए बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने एसएनएमएमसीएच भेज दिया. घायल उमेश रवानी का आरोप है कि तेल का खाली टीना खरीदने के लिए पंकज अग्रवाल की दुकान पहुंचा था. खरीदारी के दौरान दुकानदार से उनकी बहस हो गयी. आरोप लगाया कि इस दौरान दुकानदार श्री अग्रवाल एवं उनके छोटे भाई ने मिलकर उसे लोहे की डब्बू ( चाटू) से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया. दूसरी ओर, दुकानदार पंकज अग्रवाल का कहना है कि उमेश रवानी नशे की हालत में उनकी दुकान पहुंचा था. दुकानदार का आरोप है वह दुकान से तेल का खाली टीना लेकर भाग रहा था, जिससे विवाद हो गया. मारपीट में दुकानदार श्री अग्रवाल भी जख्मी बताया जाता है. दोनों पक्षों ने बलियापुर थाना प्रभारी को शिकायत दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola