Dhanbad News : इलाज के दौरान महिला पंप ऑपरेटर की मौत, हंगामा के बाद पुत्र को मिला नियोजन

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : इलाज के दौरान महिला पंप ऑपरेटर की मौत, हंगामा के बाद पुत्र को मिला नियोजन

Dhanbad News : इलाज के दौरान महिला पंप ऑपरेटर की मौत, हंगामा के बाद पुत्र को मिला नियोजन

विज्ञापन

Dhanbad News : एकीकृत ब्लॉक दो ओसीपी के जमुनिया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में कार्यरत महिलाकर्मी पंप ऑपरेटर गीता देवी ( 57) की मौत शनिवार को धनबाद केंद्रीय अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. वह 40 दिनों से अस्पताल में भर्ती थी. 21 मार्च को सामान्य पाली में ड्यूटी के दौरान बीमार पड़ गयी थी. वह लुतीपहाड़ी की रहने वाली थी. उसे एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं. पति की मौत पहले हो चुकी है. इधर, आश्रित के नियोजन को लेकर परिजन जीएम कार्यालय पहुंचे. मृतका के आश्रित पुत्र को प्रोविजनल नियोजन देने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा शव के साथ पांच घंटे तक धरना पर बैठा रहा. हंगामा के बाद विधायक शत्रुघ्न महतो के हस्तक्षेप पर क्षेत्रीय प्रबंधन यूनियन प्रतिनिधियों के साथ वार्ता हुई. मृतका की तीनों पुत्रियों की सहमति पर प्रबंधन ने उनके पुत्र रमेश कुमार रविदास को प्रोविजनल नियुक्ति पत्र दिया गया. अन्य राशि का भुगतान करने का आश्वासन दिया गया. इसके बाद परिजन शव उठाकर दाह संस्कार के लिए घर ले गये. मौके पर एजीएम कुमार रंजीव, एपीएम अनिल कुमार, सहायक कार्मिक प्रबंधक सुश्री स्नेहा तथा यूनियन प्रतिनिधियों में विधायक शत्रुघ्न महतो, गोपाल मिश्रा, तुलसी साव, उत्तम कुमार पांडेय, गोपाल चंद्र गोप, संतोष दास, मुरारी पांडेय, अरशद हुसैन, प्रताप वर्णवाल, कैलाश राम, वीणा सहचर, लखन हरि, वीरेंद्र कुमार, एचएन पांडेय, बीपी गुड़िया आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola