Dhanbad News : डीवीसी के कैजुअल कर्मियों ने बिना सूचना के बिजली काटने का किया विरोध

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : डीवीसी के कैजुअल कर्मियों ने बिना सूचना के बिजली काटने का किया विरोध

Dhanbad News : डीवीसी के कैजुअल कर्मियों ने बिना सूचना के बिजली काटने का किया विरोध

विज्ञापन

Dhanbad News : डीवीसी मैथन में कार्यरत कैजुअल कर्मियों की बैठक रविवार को कर्मचारी मैदान एरिया तीन में संपन्न हुई. बैठक में कैजुअलकर्मियों ने एक स्वर में कहा कि प्रबंधन पहले उनकी लंबित मांग डीओपीटी यानी वेतन वृद्धि पर विचार करे, उसके बाद स्मार्ट मीटर चालू होगा. कैजुअलकर्मियों के सचिव श्यामल बाउरी ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन पिछले कई सालों से लंबित डीओपीटी को लागू नहीं कर पा रआ है और इस बीच कैजुअल कर्मियों के आवास में लगे स्मार्ट मीटर को बिना सूचना चालू कर कर दिया गया है. इसके आवासों की बिजली काट दी गयी है, जो गलत है. कहा कि फिलहाल कर्मियों के आवासों में बिजली बहाल कर दी गयी है, लेकिन बिना डीओपीटी लागू किया पुनः बिजली काटी गयी, तो कैजुअलकर्मी जोरदार आंदोलन करने को बाध्य होंगे. बैठक में कैलाश पासवान, धर्मेंद्र सिंह, अभय यादव, कामेश्वर सिंह, रामकृपाल तिवारी, मुकेश कुमार, राजेंद्र सिंह, रवि राम, तरुण रूद्र, पूर्ण रजवार, बादल दास, वीरेंद्र ठाकुर, रंजीत मंडल आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola