Dhanbad News : डीवीसी के कैजुअलकर्मियों को भारी भरकम बिजली बिल, विधायक से लगायी गुहार

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : डीवीसी के कैजुअलकर्मियों को भारी भरकम बिजली बिल, विधायक से लगायी गुहार

विज्ञापन

Dhanbad News : डीवीसी ने डीवीसी के आवासों में स्मार्ट मीटर लगने के बाद कैजुअल कर्मियों एवं पेंशनरों को री-चार्ज कर अपने आवास की बिजली चालू करने का नोटिस जारी किया है. उन्हें पांच हजार से एक लाख तक का भारी भरकम बिजली बिल भेज दिया गया है. नोटिस मिलने के बाद कैजुअलकर्मियों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि 12 से 18 हजार के मासिक वेतन में वे घर चलाएं या बिजली बिल पेमेंट करें. ऐसे में उनके सामने विकट परिस्थिति उत्पन्न हो गयी है. बिजली बिल माफी के लिए शनिवार को डीवीसी में कार्यरत कैजुअलकर्मियों की पत्नियां निरसा विधायक अरूप चटर्जी के आवास पहुंचीं, जहां उनसे बिजली बिल माफी में मदद करने की गुहार लगायी. इस पर विधायक ने उन्हें मदद करने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola