DHANBAD NEWS : नाबालिग भतीजी के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Updated at : 10 Sep 2024 1:44 AM (IST)
विज्ञापन
DHANBAD NEWS : नाबालिग भतीजी के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

पुलिस ने पीड़िता का कराया मेडिकल, आरोपी फरार

विज्ञापन

चाचा-भतीजी के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सोमवार को सामने आया है. चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद भतीजी ने धनबाद थाना में लिखित शिकायत की. पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को सोमवार को मेडिकल जांच करवाया. 16 साल की लड़की ने पुलिस को बताया उसके घर में ही उसके रहते हैं. दो सितंबर को वह चाचा के कमरे में कपड़ा रखने गयी. इस दौरान चाचा अंदर घुस गये और कमरा बंद कर दिया. उसके साथ दुष्कर्म किया. वह वहां से भागी, तो वह पीछे से आये और पुन: पकड़ लिया. कहा कि यदि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे. उसने अपनी मां को पूरी जानकारी दी. इसके बाद उसकी मां ने घर के सभी सदस्यों को जानकारी दी. लेकिन घर के किसी सदस्य ने मदद नहीं की. उसके पिता अमृतसर में निजी कंपनी में काम करते हैं. कुछ दिन खुद को संभालने के बाद मैंने थाना में आकर जानकारी दी. इधर पुलिस ने बताया कि सोमवार को लड़की का मेडिकल करवाया गया है. जांच के बाद कोर्ट में बयान कराया जायेगा. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola