Dhanbad News: बगुला बस्ती में बंद घर से 10 लाख की संपत्ति चोरी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: बगुला बस्ती में बंद घर से 10 लाख की संपत्ति चोरी

Dhanbad News: गृहस्वामी सपरिवार शादी में शामिल होने गये थे विशुनपुर, लाखों के जेवर व नकदी पर किया हाथ साफ.

विज्ञापन

धनबाद, सरायढेला थाना क्षेत्र के बगुला बस्ती में रविवार की देर रात एक बंद घर से नकदी समेत सोना-चांदी के आभूषण की चोरी हो गयी. मंगलवार को गृह मालिक जादू गोप ने सरायढेला थाना पुलिस को चोरी को लेकर आवेदन दिया है. जादू गोप ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने सपरिवार बिशुनपुर गये थे. रविवार रात वहीं ठहरे थे. सोमवार के पूर्वाह्न करीब 11 बजे जब वे लौटे तो घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा मिला. अंदर जाने पर सामान बिखरे दिखे. जांच करने पर पता चला कि घर में रखे 80 से 90 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण गायब हैं. उन्होंने चोरी गयी संपत्ति की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये बतायी है. वहीं उनकी पत्नी मीना देवी ने बताया कि मांग टीका, गले का हार, कान की बाली समेत कई कीमती जेवर की चोरी हुई है. उन्होंने कहा कि इलाके में इस तरह की यह पहली बड़ी चोरी की घटना है. सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी गयी है. आसपास के क्षेत्रों में भी छानबीन की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola