Dhanbad News: सरायढेला में जाम से राहत के लिए कवायद तेज

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: सरायढेला में जाम से राहत के लिए कवायद तेज

Dhanbad News: मेयर ने ट्रैफिक डीएसपी व नगर निगम के अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण, लिये गये कई निर्णय.

विज्ञापन

धनबाद, सरायढेला क्षेत्र में गुरुकृपा से लेकर प्रगति नर्सिंग होम तक रोजाना लगने वाले जाम को लेकर अब प्रशासन सक्रिय हो गया है. शुक्रवार को मेयर संजीव सिंह ने ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह व नगर निगम के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान धनबाद-गोविंदपुर मुख्य सड़क के स्टील गेट क्षेत्र की जमीनी स्थिति का जायजा लिया, जहां प्रतिदिन जाम के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. निरीक्षण के बाद मेयर श्री सिंह ने पत्रकारों से कहा कि जाम की समस्या केवल बढ़ते वाहनों का परिणाम नहीं, बल्कि कई व्यवस्थागत खामियों का नतीजा है. सड़क किनारे अतिक्रमण,अवैध पार्किंग,अस्पताल क्षेत्र में अत्यधिक दबाव और ट्रैफिक प्रबंधन की कमी से स्थिति और गंभीर हो जाती है. निजी अस्पताल, जांच घर सहित आसपास के स्वास्थ्य संस्थानों के कारण एंबुलेंस व मरीजों के वाहनों की आवाजाही भी यातायात को प्रभावित कर रही है. उन्होंने कहा कि निरीक्षण कर सभी पहलुओं का आकलन किया गया है. बहुत जल्द ठोस कदम उठाकर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा, ताकि धनबादवासियों को जाम से राहत मिल सके. ट्रैफिक डीएसपी श्री सिंह ने कहा कि संयुक्त निरीक्षण के दौरान जाम के प्रमुख कारणों की पहचान की गयी है. ट्रैफिक पुलिस की ओर से जल्द ही विशेष अभियान चलाया जाएगा. नो-पार्किंग नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी. पीक आवर्स में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर यातायात को सुचारू बनाने का प्रयास किया जाएगा. प्रशासन और आम जनता के सहयोग से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की दिशा में काम किया जाएगा. लिये गये निर्णय : अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाया जायेगा, नो-पार्किंग जोन का सख्ती से पालन होगा, पीक आवर्स में अतिरिक्त ट्रैफिक बल की तैनाती होगी, अस्पताल क्षेत्र में व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था होगी व जरूरत पड़ने पर वन-वे ट्रैफिक सिस्टम लागू.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola