Dhanbad News: जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार पर निगम सख्त, एक हफ्ते में दिखेगा बदलाव
Author Anand kumar upadhyay
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: नगर निगम-जमाडा की हाई लेवल बैठक, पाइपलाइन, एनओसी और कनेक्शन पर लिये गये बड़े फैसले, विशेष अभियान चलाकर वार्ड एक से 13 तक घर-घर दिया जायेगा पानी का कनेक्शन.
विज्ञापन
धनबाद, धनबाद में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सोमवार को नगर निगम व जमाडा की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई. इसमें कई निर्णय लिये गये. बैठक में महापौर, नगर आयुक्त, विभागीय इंजीनियरिंग व कार्यान्वयन एजेंसियों के अधिकारी शामिल थे.
अधिकारियों ने दावा किया कि एक सप्ताह के भीतर जमीनी स्तर पर बदलाव दिखने लगेगा. नगर आयुक्त ने सभी एजेंसियों को सख्त निर्देश दिया कि तय समय सीमा व गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा. नियमित प्रगति रिपोर्ट देनी होगी. बैठक में कतरी नदी पर पाइपलाइन क्रॉसिंग के लिए जल संसाधन विभाग से एनओसी लेने का मामला भी प्रमुखता से उठा. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि 16 अप्रैल तक हर हाल में एनओसी लेकर काम शुरू कराया जाये. विशेष अभियान चलाकर वार्ड एक से 13 तक घर-घर पानी का कनेक्शन देने का भी निर्णय लिया गया. इसके तहत शिविर लगाया जायेगा.आगे की रणनीति
तय हुआ कि 27 अप्रैल को जुडको व अन्य एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फिर से समीक्षा बैठक होगी. इसमें लंबित कार्यों पर ठोस निर्णय लिया जायेगा.तकनीकी अड़चनों पर फोकस
बैठक में डब्ल्यूएसएस फेज-2 के तहत गोल बिल्डिंग से गया पुल तक पाइपलाइन बिछाने में आ रही बाधाओं पर भी चर्चा हुई. इसमें जेबीएनएल के पोल शिफ्टिंग की समस्या जल्द सुलझाने का निर्देश दिया गया.जलापूर्ति बढ़ाने पर जोर
भेलाटांड़ स्रोत से प्रतिदिन 10 एमएलडी पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया, ताकि ढांगी पहाड़ी समेत प्रभावित इलाकों में नियमित जलापूर्ति हो सके.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










