Dhanbad News: एसीपी-एमएसीपी पर टकराव, वीसी व रजिस्ट्रार का घेराव

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: एसीपी-एमएसीपी पर टकराव, वीसी व रजिस्ट्रार का घेराव

Dhanbad News: बीबीएमकेयू फाइनेंस कमेटी की बैठक में सहमति ना बनने से भड़का आक्रोश, लंबी वार्ता के बाद भी नहीं बनी बात.

विज्ञापन

धनबाद, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) में एसीपी (सुनिश्चित कॅरियर प्रगति) व एमएसीपी (संशोधित सुनिश्चित कॅरियर प्रगति) के मुद्दे पर सोमवार को बड़ा टकराव देखने को मिला. फाइनेंस कमेटी की बैठक में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के तहत एसीपी और एमएसीपी का लाभ देने पर सहमति नहीं बन सकी. इसके बाद आक्रोशित शिक्षकेतर कर्मचारी शाम चार बजे से कुलपति प्रो राम कुमार सिंह और रजिस्ट्रार प्रो राधानाथ त्रिपाठी का घेराव कर धरने पर बैठ गये. इसके बाद वार्ता शुरू हुई, जो बेनतीजा रही.

लंबे विमर्श के बावजूद नहीं निकला कोई निर्णय

दोपहर में कुलपति की अध्यक्षता में फाइनेंस कमेटी की बैठक हुई थी, जिसमें कर्मचारियों को औपबंधिक वेतन के साथ एसीपी और एमएसीपी लाभ देने पर चर्चा हुई. हालांकि, लंबे विमर्श के बावजूद कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका. बैठक के बाद कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गयी और उन्होंने तत्काल आंदोलन का रास्ता अपनाया.

अंगीभूत कॉलेजों के तृतीय व चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी जुटे

मामले की जानकारी मिलते ही धनबाद के विभिन्न अंगीभूत कॉलेजों के तृतीय व चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी विश्वविद्यालय परिसर में एकत्र हो गये. कर्मचारियों ने प्रशासनिक भवन के सामने धरना दिया और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान कुलपति और रजिस्ट्रार कर्मचारियों को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे.

15 अप्रैल से हड़ताल की चेतावनी

संघ के अनिल कुमार व संजय झा ने बताया कि शिक्षकेतर कर्मचारी संघ पहले ही इस मुद्दे पर आंदोलन की चेतावनी दे चुका था. जिन कर्मचारियों को सातवां वेतनमान नहीं मिला है, उन्हें बिना एसीपी और एमएसीपी के लाभ के औपबंधिक वेतन देना स्वीकार्य नहीं है. यदि उनकी मांग को स्वीकार नहीं करता है, तो 15 अप्रैल से विवि के साथ धनबाद व बोकारो के सभी अंगीभूत कॉलेजों के सभी तृतीय व चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे.

धरने में कई कर्मचारी रहे मौजूद

धरना-प्रदर्शन में अनिल कुमार, संजय झा, भारती प्रसाद साव, कुंदन मिश्रा, दीपानंद मिश्रा, जेसी नागेश, कैलाश करमाली, रवींद्र कुमार, अमित कुमार पांडेय, तारापद बाउरी, सौरभ कुमार सिन्हा, विकास कुमार, शंकर रविदास और मो. शरीफ सहित बड़ी संखया में कर्मचारी शामिल हुए.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola