Dhanbad News: पेपर लीक के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, सीएम का पुतला जलाया

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: पेपर लीक के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, सीएम का पुतला जलाया

Dhanbad News: भाजपा नेताओं ने की झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द करने व सीबीआइ जांच की मांग.

विज्ञापन

धनबाद, झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सोमवार को धनबाद में प्रदर्शन किया. जिला भाजपा कमेटी के नेतृत्व में शहर के रणधीर वर्मा चौक पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता लगातार गिर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो रहा है. यह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से करायी जाये, ताकि दोषियों को कड़ी सजा मिल सके. साथ ही परीक्षा को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दोबारा पारदर्शी तरीके से आयोजित करने की भी मांग उठायी गयी. जिला महामंत्री मानस प्रसून ने कहा कि यदि सरकार जल्द ठोस कदम नहीं उठाती है, तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा. मौके पर रूपेश सिन्हा व रमा सिन्हा सिन्हा समेत बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola