DHANBAD NEWS : जीव को पूर्णता की यात्रा कराता है श्रीमद् भागवत : बृजेश जी महाराज
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
गोविंदपुर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महोत्सव में जुटे भक्त
विज्ञापन
गोविंदपुर.
श्रीमद् भागवत जीवन का विज्ञान है. यह जीव को पूर्णता की यात्रा कराता है. जीव कैसे अपने धर्म को निष्ठापूर्वक निभाये, जीवन का ध्येय क्या है, यह भागवत सिखाता है. भागवत भय, काम, क्रोध व लोभ से मुक्ति दिलाता है. मनुष्य को मोक्ष की ओर ले जाता है. मानव को सत्कर्म की राह पर चलने के लिए प्रेरित करता है. उक्त बातें गोविंदपुर के मित्तल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महोत्सव में वृंदावन से आये कथा वाचक आचार्य बृजेश जी महाराज ने व्यास पीठ से भक्तों से कही. बृजेश जी महाराज ने कहा कि सत्संग से सुख की प्राप्ति होती है. हर पल जरूरी है. सत्संग का एक ही साधन है भगवान का स्मरण. कुसंग के अनेक साधन हैं. कुसंग में फिसल जाने का डर रहता है. यह हानिकारक है. सत्संग से अच्छाई को प्राप्त करने में समय लगता है, लेकिन कुसंग से बुराईयों को प्रवेश करने में जरा भी विलंब नहीं होता है. सावधानी रखकर कुसंग से बचा जा सकता है.सरल है भगवान को पाना :
भगवान को पाने का मार्ग बहुत ही सरल है. निर्मल विचार, निर्मल वृत्ति व निर्मल व्यवहार से भगवान को प्राप्त किया जा सकता है. धीरतापूर्वक मन को भगवान में लगा देने से मन शांत हो जाता है. शांत मन धीरे धीरे भगवान की भक्ति में लीन होने लगता है. मन का मालिक भगवान है. भगवान की कृपा भक्तों पर बरसती है. सच्चे और नि:स्वार्थ भाव से उनके चरणों में नतमस्तक होने की जरूरत है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










