Dhanbad News: धनबाद के 80 व्यवसायी हर माह प्रिंस खान को दे रहे हैं रंगदारी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: धनबाद के 80 व्यवसायी हर माह प्रिंस खान को दे रहे हैं रंगदारी

Dhanbad News: पुलिस पूछताछ में मेजर उर्फ सैकी ने किया खुलासा, आधा दर्जन से ज्यादा सफेदपोश नेताओं से हैं फरार गैंगस्टर का संबंध व रियल एस्टेट में किया है भारी निवेश.

विज्ञापन

धनबाद, धनबाद जिले में रंगदारी के जाल का एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें स्थानीय व्यवसायियों से लेकर सफेदपोश नेताओं तक का हाथ होने की बात सामने आयी है. हाल ही में पुलिस की गिरफ्त में आये अपराधी सैफी उर्फ मेजर ने रिमांड के दौरान कई खुलासे किये हैं. उसके मुताबिक धनबाद के 80 से ज्यादा व्यवसायी हर महीने प्रिंस खान को रंगदारी का पैसा देते हैं. इसमें कुछ नये, तो अधिकतर पुराने हैं. जो प्रिंस खान के डर से उसे लगातार रुपये दे रहे हैं.

सूत्रों के अनुसार रंगदारी की यह राशि हवाला और अन्य माध्यमों से प्रिंस और उसके परिवार तक पहुंचाई जाती थी. सैफी ने बताया है कि इस काले धंधे से 100 से ज्यादा बैंक खातों के जरिये प्रिंस व उसके पास रंगदारी का पैसा पहुंचता था. यह पैसा धनबाद के विभिन्न इलाकों में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए लगाया जा रहा था. खासकर गोविंदपुर, बरवाअड्डा, पांडरपाला, भूली और वासेपुर जैसे क्षेत्रों में जमीन की खरीदारी की जा रही थी.

प्रिंस के काले धंधे का दायरा

सैफी ने यह भी बताया कि प्रिंस अपने अपराधी नेटवर्क और दोस्त-युवकों की मदद से रंगदारी का कारोबार चला रहा था. वह अपने गिरोह के सदस्यों से 10 से 15 हजार रुपये देकर किसी के घर व प्रतिष्ठान पर फायरिंग करवाता है और उसके बाद वह फोन कर रंगदारी मांगने का सिलसिला जारी होता है. जबकि इसके भाई भी पूरा सहयोग करता है. इस खुलासे से यह साफ हो गया है कि प्रिंस का रंगदारी का खेल सिर्फ धनबाद तक सीमित नहीं था, बल्कि यह पूरी तरह से संगठित तरीके से चल रहा था.

कुछ राजनीतिक दल के नेता करा रहे थे नंबर मुहैया

पुलिस सूत्रों के अनुसार सैफी ने बताया कि धनबाद के आधा दर्जन नेता प्रिंस के लिए काम कर रहे थे. यह नेता विरोधियों को डराने धमकाने के लिए प्रिंस के संपर्क में रहते थे. पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि सैफी उर्फ मेजर ने इन नेताओं के नाम और उनके काले धंधे की जानकारी दी है, जो अब पुलिस के लिए जांच का विषय बन गई है.

पुलिस की छापेमारी और गिरफ्तारी

सैफी की निशानदेही पर पुलिस ने धनबाद जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान, पुलिस ने प्रिंस खान के लिए काम करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. इन आरोपियों के पास से रंगदारी के पैसे और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गयी है.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola