धनबाद में इंजीनियरिंग के छात्र की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Published by : Sameer Oraon Updated At : 21 Jun 2024 6:27 PM
धनबाद में एक 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. युवक की मौत इलाज के दौरान हुई. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले में शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों ने 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था. पुलिस ने हत्या की पुष्टि कर दी है. ये घटना विधि कॉलेज तेलीपारा के पास की है. बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे युवक को खून से लथपथ हालत में देखा. इसके बाद उसे शहीद निर्मल मेहतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) ले जाया गया.
इलाज के दौरान युवक की हुई मौत
धनबाद एसएनएमएमसीएच अस्पताल के आपातकालीन वार्ड के प्रभारी प्रो. (डॉ.) दिनेश कुमार गंडौरिया ने बताया कि भर्ती करते समय मृत युवक की सांसे चल रहीं थी लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की शिनाख्त अमरदीप भगत के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. साथ ही उसके पूरे बैकग्राउंड की जांच कर रही है.
Also Read: धनबाद : आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने की आभार यात्रा की शुरूआत, कहा-मतदाताओं को धन्यवाद देना हमारा फर्ज
पुलिस प्रेम प्रसंग समेत कई पहलुओं की कर रही है जांच
पुलिस उपाधीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम प्रेम प्रसंग सहित विभिन्न पहलुओं पर भी मामले की जांच कर रही है. जब तक हमारे हाथों कोई ठोस सबूत नहीं मिल जाता है इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है. अपराधियों की तलाश जारी है. जल्द ही इस हत्याकांड में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
मृतक इंजीनियरिंग का छात्र था
जानकारी के मुताबिक मृतक अमरदीप भगत मनईटाड़ का रहने वाला था. वह इंजीनियरिंग का स्टूडेंट था. घटना के बाद युवक के परिजन अस्पताल पहुंचे और शव के समीप बैठकर रोने लगे. वहीं, वहां पर मौजूद कुछ उनके परिजनों को दिलासा देते नजर आए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










